facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Donald Trump की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव में छेड़छाड़ की साजिश को लेकर जॉर्जिया में मुकदमा दर्ज

Advertisement

यह पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के खिलाफ चौथा आपराधिक मामला है और दूसरी बार है जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

Last Updated- August 15, 2023 | 12:57 PM IST
US former president Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर 2020 में हुए चुनाव में जॉर्जिया में अपनी हार को अवैध तरीके से पलटने की साजिश रचने के आरोप में राज्य में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ चौथा आपराधिक मामला है और दूसरी बार है जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

फुल्टन काउंटी की ग्रैंड जूरी ने दो साल तक चली जांच के बाद ट्रंप पर अभियोग लगाया है। यह जांच दो जनवरी 2021 को उस फोन कॉल के बाद शुरू हुई जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा था कि जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ (चुनाव अधिकारी) डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन से बहुत कम अंतर से हार को पलटने के लिए आवश्यक ‘11,780 वोट’ दिलाने में उनकी मदद कर सकते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने डेमोक्रेटिक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया है। ट्रंप के खिलाफ अन्य मामलों में चल रही जांच इस प्रकार है-

Also read: US: Donald Trump कोर्ट में हुए पेश, 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने के आरोपों से किया इनकार

गोपनीय दस्तावेज मामला

ट्रंप पर उनेक फ्लोरिडा आवास में अति गोपनीय दस्तावेज रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में उन पर जुलाई में मार-ए-लागो एस्टेट आवास पर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का आरोप है। उन पर जून 2022 में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और न्याय विभाग के जांचकर्ताओं द्वारा गोपनीय दस्तावेज एकत्रित करने के लिए आने के बाद यह फुटेज हटाने का आरोप है। गोपनीय दस्तावेज मामले में ट्रंप पर 40 आरोप हैं। सबसे गंभीर आरोप में दोषी पाए जाने पर 20 वर्ष तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

चुनाव में छेड़छाड़ का मामला 

पूर्व राष्ट्रपति पर यूएस कैपिटल में उनके समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बीच 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने के लिए काम करने के आरोप हैं। इस मामले में उन पर अमेरिकी सरकार से धोखाधड़ी करने की साजिश रचने तथा आधिकारिक कामकाज में बाधा डालने का षडयंत्र रचने के आरोप शामिल हैं।

Also read: Japan GDP: एक्सपोर्ट और टूरिज्म बढ़ने से जापान की आर्थिक वृद्धि मजबूत

गुपचुप तरीके से पैसे देने का मामला

अमेरिका के इतिहास में ट्रंप पहले पूर्व राष्ट्रपति बने जो विवाहेतर यौन संबंध के आरोपों को छिपाने के लिए 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान गुपचुप तरीके से पैसे देने के दोषी ठहराए गए। उन्होंने दोष स्वीकार नहीं किया है। वह चार दिसंबर को अदालत में पेश हो सकते हैं जिसके दो महीने बाद रिपब्लिकन नेता राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करेंगे।

न्यूयॉर्क दीवानी मामले

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेतिशिया जेम्स ने ट्रंप और ‘ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन’ पर मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने संपत्तियों के मूल्य के बारे में बैंकों तथा कर प्राधिकारियों को गुमराह किया है। इस मामले में दीवानी मुकदमे में सुनवाई अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 12:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement