facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने कहा, ट्रंप को ‘खामोश’ करना चाहता है अभियोजन पक्ष

Advertisement

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Last Updated- September 26, 2023 | 9:27 PM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि अभियोजन 2020 के चुनाव नतीजों को बाधित करने की कोशिश से जुड़े मामले में ट्रंप को अपना पक्ष रखने से रोकना चाहता है। अभियोजन ने अदालत से आग्रह किया है कि ट्रंप को मामले से जुड़े गवाहों और लोगों पर टिप्पणी करने से रोका जाए।

वकीलों ने कहा है कि यह ट्रंप की राजनीतिक अभिव्यक्ति को “असंवैधानिक तरीके से खामोश” कराने का प्रयास है। सोमवार देर रात दायर दस्तावेज़ों में ट्रंप के वकीलों ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चटकान से आग्रह किया है कि वह रिपब्लिकन पार्टी के नेता को आपराधिक मामले से जुड़े गवाहों, वकीलों और अन्य लोगों के खिलाफ भड़काऊ और धमकी वाली टिप्पणी करने से प्रतिबंधित करने की गुजारिश को स्वीकार न करें।

ट्रंप के वकीलों ने इस आग्रह को उनका मुंह बंद करने का आखिरी हथकंड़ा करार दिया जो उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान इस मामले पर अपना पक्ष रखने से रोकेगा। ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कानूनी टीम ने कहा कि अभियोजन को ट्रंप द्वारा की जाने वाली जायज़ आलोचना पसंद नहीं है, लेकिन जनता क्या सुनना चाहती है यह न तो अभियोजन तय करेगा और न ही अदालत तय करेगी।

टीम ने कहा, “अगर अभियोजन पक्ष अपनी शक्ति के दुरुपयोग को लेकर आलोचना से बचना चाहता है, तो इसका समाधान सरल है, वह अपनी शक्ति का दुरुपयोग करना बंद करें। संविधान किसी विकल्प की अनुमति नहीं देता है।”

इस महीने की शुरुआत में विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ की टीम ने अदालत से कहा था कि ट्रंप मामले में झूठे और भड़काऊ बयान देते हैं और जिन लोगों के बारे में उन्हें लगता है कि वे उनके खिलाफ गवाही दे सकते हैं तो उन्हें डराने व परेशान करने के लिए टिप्पणियां करते हैं।

अभियोजन की टीम ने न्यायाधीश से आग्रह किया था कि मामले में अच्छी तरह से परिभाषित आदेश की जरूरत है। ट्रंप के वकीलों ने कहा कि अभियोजन ने यह साबित नहीं किया है, क्यों ऐसे आदेश की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप का कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट संभावित गवाहों को धमकी नहीं देता है।

ट्रंप के वकीलों ने न्यायाधीश से भी कहा कि वह मामले से खुद को अलग कर लें, क्योंकि न्यायाधीश द्वारा अतीत में दिए गए बयान इस बात पर सवाल खड़े करते हैं कि वह निष्पक्ष रहेंगी या नहीं। स्मिथ की टीम ने कहा है कि मामले से न्यायाधीश के हटने का कोई वैध आधार नहीं है।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 9:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement