facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुस्त पड़ रहा ड्रैगन! निर्यात मई में 7.5 फीसदी घटा, आयात में भी गिरावट

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:02 AM IST
China

China Trade: चीन का निर्यात मई में एक साल पहले की तुलना में 7.5 फीसदी घट गया है। वहीं आयात में भी 4.5 फीसदी की गिरावट आई है। इससे पता चलता है कि चीन में आर्थिक पुनरुद्धार की रफ्तार धीमी पड़ी है।

आंकड़ों के अनुसार, मई में चीन का निर्यात घटकर 283.5 अरब डॉलर रह गया है। यह अप्रैल में दर्ज 8.5 फीसदी की वृद्धि की तुलना के उलट है। वहीं आयात भी घटकर 217.7 अरब डॉलर रहा। अप्रैल में चीन का आयात 7.9 फीसदी घटा था।

दिसंबर में चीन ने वायरस पर अंकुश के उपायों को वापस ले लिया था। व्यापार आंकड़ों में गिरावट से पता चलता है कि चीन की पुनरुद्धार की रफ्तार सुस्त पड़ी है। आंकड़ों के अनुसार, चीन में खुदरा खर्च उम्मीद से कम है और उपभोक्ता आर्थिक परिदृश्य तथा रोजगार में संभावित नुकसान को लेकर आशंकित हैं। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से मांग घटी है जिससे विनिर्माण गतिविधियां भी सुस्त पड़ी हैं।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement