facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ड्रैगन ने की जवाबी कार्रवाई, कहा- 13 मई तक चीन छोड़कर चले जाएं कनाडा के एंबेस्डर

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 3:45 PM IST
china

कनाडा के एक सांसद और उसके परिवार को कथित रूप से धमकाने के मामले में वहां चीनी दूतावास के एक अधिकारी को छुट्टी पर भेजने के आदेश के जवाब में चीन ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा के ‘विवेकहीन कदम’ का कड़ा विरोध करता है और उसके जवाब में चीन समान कार्रवाई कर रहा है। उसने कहा कि शंघाई में पदस्थ कनाडाई राजनयिक लिन लालोंदे को 13 मई तक देश छोड़ने को कहा गया है।

यह भी कहा गया है कि ‘चीन जवाब में आगे और कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।’ बीजिंग में कनाडा के दूतावास की इस आदेश पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इससे पहले कनाडा ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार एक चीनी राजनयिक को निष्कासित कर रही है जिन पर कनाडा की जासूसी एजेंसी ने एक विपक्षी सांसद और हांगकांग में उनके परिवार के सदस्यों को धमकाने की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

चीन ने 1997 में पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को अपने अधिकार में ले लिया था, और हाल के वर्षों में उसके लोकतांत्रिक संस्थानों और स्वतंत्र प्रेस को खत्म करके 50 वर्षों तक अद्वितीय राजनीतिक और नागरिक अधिकारों को बनाए रखने के एक समझौते को ढंग से तोड़ दिया गया है।

चीन नियमित रूप से चीनी मूल के लोगों की, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समूहों की आलोचनाओं का मुंह बंद करने के मकसद से उनके परिवार के सदस्यों को धमकाता है।

कनाडा में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि टोरंटो में पदस्थ राजनयिक झाओ वी के पास देश छोड़ने के लिए पांच दिन हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या झाओ अभी कनाडा में ही हैं।

Also read: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान हुए गिरफ्तार

कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने एक बयान में कहा था कि कनाडा ने झाओ को ‘अवांछित व्यक्ति’ करार दिया है और कहा है कि कनाडा अपने आंतरिक मामलों में किसी तरह के विदेशी हस्तक्षेप को सहन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, ‘कनाडा में राजनयिकों को चेतावनी दी गयी है कि यदि वे इस तरह का व्यवहार करते रहे तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा।’ कनाडा की खुफिया सेवा ने संकेत दिया था कि 2021 में विपक्षी कंजरवेटिव सांसद माइकल चोंग और हांगकांग में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को उस समय निशाना बनाया गया जब चोंग ने चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड की निंदा की थी।

Also read: US के वित्त मंत्री ने चेताया, जल्द आ सकती है मंदी, वॉरेन बफेट ने भी बैंको के आर्थिक संकट की आंशका जताई

कनाडाई जासूसी एजेंसी ने ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है। चोंग चीन के शिनझियांग प्रांत में मुस्लिम उइघर समुदाय के सदस्यों के साथ बीजिंग के बर्ताव के आलोचक रहे हैं।

चोंग ने कहा कि झाओ का निष्कासन कई साल पहले हो जाना चाहिए था। ओटावा में चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘चीन अन्य देशों के आंतरिम मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं करता।’

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement