facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महामारी के संकट से उबरा दुबई का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 2023 में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया ट्रेवल

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार 2023 में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 8.69 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 8.63 करोड़ था।

Last Updated- February 19, 2024 | 1:54 PM IST
IGIA Airport

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Dubai International Airport) से पिछले साल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस महामारी से ठीक पहले के वर्ष 2019 की तुलना में काफी ज्यादा रही।

दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ग्रिफिथ्स ने सोमवार को सरकारी रेडियो स्टेशन ‘दुबई आई’ पर एक कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की।

यह आंकड़ा 2018 के ऑल टाइम हाई लेवल से अब भी पीछे

वर्ष 2023 के आंकड़े बताते हैं कि ‘डीएक्सबी’ के नाम से जाना जाने वाला हवाई अड्डा महामारी के संकट से उबर चुका है, हालांकि यह आंकड़ा वर्ष 2018 के ऑल टाइम हाई लेवल से अब भी पीछे है।

आंकड़ों के अनुसार 2023 में हवाई अड्डे से 8.69 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 8.63 करोड़ था। अगर 2018 की बात करें तो इस वर्ष यहां से 8.91 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, जो कि महामारी से पहले का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

वर्ष 2022 में 6.6 करोड़ यात्रियों इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। इस हवाईअड्डे से बड़ी संख्या में यात्री भारत, सऊदी अरब, ब्रिटेन और पाकिस्तान जाते हैं। रूस भी एक बड़ा बाजार है क्योंकि दुबई, यूक्रेन पर मास्को के हमले के दौरान रूसियों के लिए खुली कुछ जगहों में से एक है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 1:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement