facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने जर्मनी पहुंचे EAM एस. जयशंकर, चीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Advertisement

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से मुलाकात कर युद्धग्रस्त गाजा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

Last Updated- February 18, 2024 | 10:46 PM IST
EAM S arrived in Germany to participate in the Munich Security Conference. Jaishankar met China's Foreign Minister म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने जर्मनी पहुंचे EAM एस. जयशंकर, चीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब, नॉर्वे, पुर्तगाल, पोलैंड और बेल्जियम के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा पश्चिम एशिया की स्थिति एवं बहुपक्षवाद जैसे वैश्विक मामलों पर चर्चा की। जयशंकर प्रतिष्ठित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी में हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए दुनिया का अग्रणी मंच है।

उन्होंने सम्मेलन से इतर सऊदी अरब के अपने समकक्ष फैसल बिन फरहान अल-सऊद के साथ ‘सार्थक बातचीत’ की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘संपर्क बढ़ाने, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई।’ उन्होंने नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईड के साथ ‘व्यापक संदर्भ वाली बातचीत’ की और सुधरे हुए बहुपक्षवाद और अधिक न्यायसंगत विश्व व्यवस्था की अनिवार्यता के बारे में बात की।

फिलिस्तीन के विदेश मंत्री से गाजा की स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से मुलाकात कर युद्धग्रस्त गाजा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘फलस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से मिलकर अच्छा लगा। गाजा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।’

चीन के विदेश मंत्री वांग से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर मुलाकात की। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के वीडियो फुटेज में जयशंकर और वांग को इस कार्यक्रम से इतर एक संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस सम्मेलन में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और दुनिया भर के अन्य शीर्ष राजनयिक शामिल हुए हैं।

भारत और चीन की तरफ से हालांकि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच हुई चर्चा के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। छह महीने से अधिक समय में दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। दोनों की पिछली मुलाकात जुलाई में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की बैठक के दौरान हुई थी।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement