facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake Today: न्यूजीलैंड में 5.6 तीव्रता का भूकंप

Advertisement

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है और उसे फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Last Updated- September 20, 2023 | 9:12 AM IST
Earthquake Today

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में बुधवार सुबह 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप क्राइस्टचर्च से लगभग 124 किलोमीटर पश्चिम में मध्य साउथ आईलैंड में आया और इसका केंद्र जमीन में 11 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता अक्सर अधिक महसूस होती है।

Also Read: चीन में नियम स्पष्ट नहीं होने, अमेरिका के साथ तनाव कारोबार में बाधा : सर्वे

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है और उसे फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। जियोनेट निगरानी एजेंसी के अनुसार, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने भूकंप के झटके और धरती में तेज कंपन महसूस होने की जानकारी दी।

भूकंप के कारण कई बार आपातकालीन अलार्म भी बजे। न्यूजीलैंड भूकंप के प्रति संवेदनशील देशों में शामिल है। देश प्रशांत सागर के चारों ओर मौजूद भूकंपीय दोष ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोट आम हैं।

Also Read: Tensions with Canada: ट्रूडो के बयान पर कनाडा-भारत में बढ़ी खटास

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 9:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement