facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake Today: पनामा और कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियाई सागर में तेज भूकंप

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 11:42 AM IST
Earthquake Today

पनामा और कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियाई सागर में बुधवार रात 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पनामा के प्यूर्टो ओबाल्डा से करीब 41 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके करीब 10 मिनट बाद ही 4.9 की तीव्रता का, भूकंप के बाद का झटका महसूस किया गया।

पनामा की नागरिक रक्षा एजेंसी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि डेरेन, पनामा, गुना याला और पश्चिमी पनामा प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के अनुसार, ‘‘ किसी के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है।’’ पनामा के ‘नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर’ ने सुनामी आने की आशंका खारिज कर दी है।

पनामा की राजधानी के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में नहीं। कोलंबियाई शहरों मेडेलिन और कैली के निवासियों ने भी झटके महसूस किए।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement