facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के टेक्सास में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 8:46 AM IST
Earthquake Today

अमेरिका में टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक रहा। अभी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने पहले ट्वीट कर चेतावनी दी थी कि यह टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।

यूएसजीएस के कोलराडो में राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र की भूभौतिकीविद जेना पर्सली ने कहा कि भूकंप के झटके 1,500 से अधिक लोगों ने महसूस किए। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद कम तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया।

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement