facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Egypt: जाम्बिया में संदिग्ध विमान पर खबर लिखने वाले मिस्र के पत्रकार करीम असद को हिरासत में लिया गया

Advertisement

जाम्बिया के प्रशासन ने बताया कि संदिग्ध विमान के सिलसिले में Egypt के छह नागरिकों के अलावा जाम्बिया, नीदरलैंड, स्पेन और लात्विया के एक-एक नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है

Last Updated- August 20, 2023 | 7:34 PM IST
arrested

तथ्यों की जांच करने वाले एक प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले एक पत्रकार को जाम्बिया में एक विमान और उसमें लदा समान जब्त किए जाने के मामले की कवरेज करने के बाद हिरासत में लिया गया है।

पत्रकार को हिरासत में लिए जान की पुष्टि करते हुए प्लेटफॉर्म ने बताया कि विमान को काहिरा में उतरने के बाद जाम्बिया में जब्त किया गया था। प्लेटफॉर्म ‘मात्स्दा2श’ या ‘डोंट बिलिव’ द्वारा जारी बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने करीम असद को पूर्वी काहिरा के अल-शोरुक स्थित उनके आवास से शनिवार को गिरफ्तार किया।

बयान में प्लेटफॉर्म ने आरोप लगाया है कि असद को हिरासत में लेने के दौरान सुरक्षा बलों ने पत्रकार की पत्नी की पिटाई की और उनके बच्चे को धमकी दी।

बयान के अनुसार, असद को कहां ले जाया गया है, उसकी सूचना नहीं है। सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। मंच ने कहा कि सुरक्षा बलों ने काहिरा में रूकने के बाद जाम्बिया में जब्त किए गए संदिग्ध विमान पर विस्तृत कवरेज के बारे में असद से सवाल किया।

जाम्बिया के प्रशासन ने बताया कि प्रशासन को संदिग्ध विमान से 50 लाख से ज्यादा अमेरिकी डॉलर और जस्ता, तांबा तथा निकेल मिला हुआ 100 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध सोना बरामद हुआ है।

जाम्बिया के प्रशासन ने बताया कि संदिग्ध विमान के सिलसिले में मिस्र के छह नागरिकों के अलावा जाम्बिया, नीदरलैंड, स्पेन और लात्विया के एक-एक नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

‘मात्स्दा2श’ एक सोशल मीडिया मंच है जो गलत सूचनाओं की सच्चाई सामने लाने को समर्पित है। मंच का कहना है कि उसके पत्रकार ‘स्वतंत्र’ हैं और सुरक्षा कारणों से ‘अपनी पहचान गोपनीय’ रखते हैं।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement