facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

करोड़पित, अरबपति हुई गुजरे जमाने की बात, अब शुरू होगी खरबपति बनने की दौड़; Elon Musk रेस में सबसे आगे, अंबानी, अदाणी भी…

Advertisement

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क (Elon Musk) वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले 'ट्रिलिनियर' बन सकते हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:33 PM IST
Millionaires and billionaires are a thing of the past, now the race to become a trillionaire will begin; Elon Musk is at the forefront of the race, Ambani, Adani also… करोड़पित, अरबपति हुई गुजरे जमाने की बात, अब शुरू होगी खरबपति बनने की दौड़; Elon Musk रेस में सबसे आगे, अंबानी, अदाणी भी…

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क (Elon Musk) वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले ‘ट्रिलिनियर’ बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी।

‘इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इसके अगले साल (2028) तक यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

रिपोर्ट कहती है कि 237 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बनने के लिए तीन वर्षों में 110 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की जरूरत है।

Also read: Adani Group ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, 50 करोड़ डॉलर का बिजली बकाया न चुकाने पर हो सकती है बत्ती गुल

रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी के विविध कारोबारों वाले समूह की वृद्धि 123 प्रतिशत की मौजूदा औसत वार्षिक दर से जारी रही तो वह वर्ष 2028 तक दुनिया के दूसरे ‘ट्रिलिनियर’ बन सकते हैं। अदाणी इस समय 100 अरब डॉलर से कुछ कम की संपत्ति के साथ दुनिया के धनी लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी 2033 में ट्रिलिनियर का दर्जा हासिल कर सकते हैं। इस समय वह 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement