facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईलॉन मस्क ने 14 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैरन काजी को किया हायर, जानें उनके बारे में

Advertisement

काजी ने 11 साल की ही उम्र में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी थी

Last Updated- June 12, 2023 | 5:43 PM IST
Elon Musk hired 14-year-old software engineer Karen Kazi, know about him
LinkedIn

टैलेंट में कभी उम्र नहीं देखी जाती, अमेरिका के कैरन काजी (Kairan Quazi) ने ये बात फिर से दुनिया के सामने रख दी है। आम लोगों के मुकाबले 99.9 पर्सेंटाइल ऊपर का IQ रखने वाले कैरन काजी 14 साल की उम्र में ईलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉइन करने वाले हैं।

स्पेसएक्स अंतरिक्ष सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर करते हुए काजी ने लिखा कि स्पेसएक्स दुनिया की सबसे मजेदार कंपनी है।

इतनी छोटी उम्र में कैसे स्पेसएक्स पहुंचे काजी?

कैरन काजी ने 14 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोजिशन यूं ही नहीं हासिल कर ली है। उन्होंने ‘टेक्निकली चैलेंजिंग फन’ इन्टरव्यू को पास किया जिसके बाद उन्हें यह पोस्ट ऑफर की गई और इसके साथ ही काजी स्पेसएक्स में सबसे कम उम्र के इंजीनियर भी बन गए। अब वह इंसानों को मंगल पर भेजने के मस्क के मिशन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

बता दें कि ये इंटरव्यू प्रोसेस टेक्निकली काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जिसे काजी ने पास कर लिया और दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

एक तरफ जहां दुनियाभर में औसतन लोग हाईस्कूल या उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बारे में सोचते हैं, काजी ने 11 साल की ही उम्र में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी थी। यह जानकारी L.A. Times की एक रिपोर्ट में दी गई। इसी महीने काजी सैंटा क्लारा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट भी हो जाएंगे और डिग्री हासिल करने के बाद अपनी मां के साथ जॉब शुरू करने वॉशिंगटन जाएंगे।

काजी ने जताई खुशी

कैरान काजी ने कंपनी की तरफ से ऑफर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की और ऑफर लेटर का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा, मैं स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर सबसे अच्छी कंपनी में शामिल होने जा रहा हूं। काजी ने स्पेसएक्स की टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस कंपनी के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है।

Also read: UPSC Prelims Result 2023: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित 14,624 अभ्यर्थी पास

बचपन से थे तेज-तर्रार

L.A. Times की रिपोर्ट में बताया गया कि काजी बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा वाले थे। केवल दो साल की उम्र में वह लोगों से बातचीत करने लगे थे। काजी की याद्दाश्त इतनी मजबूत है कि वह स्कूल जाने की उम्र में दोस्तों और टीचर्स को रेडियो पर सुनी खबरें सुनाने लगे थे। उनके इस टैलेंट को देखते हुए पैरेंट्स ने उन्हें 9 साल की उम्र में ही 9वीं की पढ़ाई करने लास पोसीटास कम्युनिटी कॉलेज भेज दिया। इसके बाद 11 साल की उम्र में कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग करने काजी यूनिवर्सिटी भी पहुंच गये।

Also read: सभी शर्तें पूरी, IMF से समझौता करने में कोई रुकावट नहीं: पाक प्रधानमंत्री

L.A. Times की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि साल 2022 में साइबर इंटेलिजेंस फर्म Blackbird.AI में मशीन लर्निंग इंटर्न के रूप में उन्होंने चार महीने काम किया।

LinkedIn पर मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया कंटेट में हेरफेर की पहचान करने के लिए उन्होंने एक प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया, जो कोडिंग कैलकुलेशन पर आधारित था। इस प्रोजेक्ट का नाम था anomaly detection statistical learning pipeline।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement