facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के साथ प्रस्तावित करार में कई उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है ETFA

Advertisement

समझौते पर बातचीत आधिकारिक तौर पर जनवरी, 2008 में शुरू हुई थी

Last Updated- August 27, 2023 | 11:22 AM IST
Cathay Cargo

चार देशों का समूह ईएफटीए भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार (एफटीए) के लिए मशीन टूल्स, उन्नत रसायन, फार्मा, चॉकलेट, नॉर्वे और आइसलैंड की मछली आदि उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है। स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की मंत्री हेलेन बुडलिगर अर्टिडा ने यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईएफटीए वस्तुओं, सेवाओं और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जैसे क्षेत्रों में एक महत्वाकांक्षी और व्यापक करार चाहता है।

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देश… आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड – दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर बातचीत कर रहे हैं।

समझौते पर बातचीत आधिकारिक तौर पर जनवरी, 2008 में शुरू हुई थी। 2013 तक 13 दौर की बातचीत हुई थी। अक्टूबर, 2016 में बातचीत दोबारा शुरू होने के बाद कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

अर्टिडा ने कहा, ‘‘वस्तुओं के व्यापार के संबंध में भारत ईएफटीए देशों के कई निर्यात पर उच्च शुल्क लागू करता है। हम स्पष्ट रूप से व्यापार बाधाओं में पर्याप्त कमी की उम्मीद कर रहे हैं, विशेष रूप से मशीन टूल्स, उन्नत रसायन, फार्मास्युटिकल्स, स्विस चॉकलेट और मछली जैसे उच्च मूल्य वर्धित उत्पादों के लिए।’’’

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement