facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंदी में यूरोप ! जर्मनी की अर्थव्यवस्था में चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 4:56 PM IST
Editorial: Risks to growth
PTI

जर्मनी की अर्थव्यवस्था में 2022 की चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है। जर्मनी के संघीय सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को तिमाही आंकड़े जारी करते हुए कहा कि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उम्मीद से कहीं खराब रहा है।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) उपभोक्ता खर्च में कमी के कारण वर्ष 2021 की पहली तिमाही के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर सिमट गया। तीसरी तिमाही में जर्मनी की वृद्धि दर 0.5 फीसदी और दूसरी तिमाही में 0.1 फीसदी रही थी।

सांख्यिकी कार्यालय ने जनवरी के मध्य में दिसंबर के पूरे आर्थिक आंकड़े आने से पहले कहा था कि अर्थव्यवस्था चौथी तिमाही में स्थिर हो गई है। सोमवार को चौथी तिमाही के आंकड़े आने के बाद जर्मनी को पूरे साल के लिए अपनी वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 1.8 फीसदी करना पड़ा है। पहले अर्थव्यवस्था के 1.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement