facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Europe Economy: यूरोपीय अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई, विकास दर एक साल से अधिक समय से स्थिर

Advertisement

जुलाई-सितंबर, 2022 की तिमाही में यूरोप की अर्थव्यवस्था 0.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

Last Updated- January 30, 2024 | 7:51 PM IST
World in partial recession- यूरोप की इकॉनमी

पिछले साल की दिसंबर तिमाही में भी यूरोप की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ने में नाकाम रही है। इसके साथ ही यूरोपीय देशों में वृद्धि दर में एक साल से अधिक समय से ठहराव की स्थिति बनी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की तिमाही में यूरोप की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर शून्य रही है जबकि उससे पहले की तिमाही में भी इसकी दर सिर्फ 0.1 प्रतिशत ही थी।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी इकाई यूरोस्टैट ने मंगलवार को तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। ईंधन के बढ़े हुए दाम, कर्ज महंगा होने और यूरोप की प्रमुख अर्थव्यवस्था जर्मनी में सुस्ती होने से ऐसे हालात बने हैं। यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 20 देशों में जुलाई, 2022 के बाद से ही आर्थिक वृद्धि दर बहुत सुस्त रही है।

जुलाई-सितंबर, 2022 की तिमाही में यूरोप की अर्थव्यवस्था 0.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। विश्लेषकों का कहना है कि वर्ष 2024 में भी यूरोप के लिए हालात बेहतर होने की संभावना कम ही दिख रही है। जनवरी में लाल सागर से होने वाले समुद्री व्यापार के आतंकी हमलों से प्रभावित होने का असर भी यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

हालांकि, यूरोपीय देशों में बेरोजगारी के निचले स्तर पर होना थोड़ी राहत लेकर आ सकता है। वर्ष 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही यूरोपीय अर्थव्यवस्था लगातार मुश्किलों से घिरी हुई है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement