facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

यूरोप की महंगाई में फिर से आया उछाल, दिसंबर में मुद्रास्फीति बढ़कर 2.9 फीसदी पर पहुंची

Advertisement

मुद्रास्फीति बढ़ने से यूरोपीय सेंट्रल बैंक के हाल-फिलहाल ब्याज दर में कटौती करने की संभावना नहीं है।

Last Updated- January 05, 2024 | 6:55 PM IST
inflation

यूरोप की मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 2.9 प्रतिशत हो गई। लगातार सात महीने की गिरावट के बाद फिर से इसमें उछाल आया है। खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी और जर्मनी और फ्रांस में ऊर्जा सब्सिडी समाप्त होने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

मुद्रास्फीति बढ़ने से यूरोपीय सेंट्रल बैंक के हाल-फिलहाल ब्याज दर में कटौती करने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 2.9 प्रतिशत हो गई। यह नवंबर में दर्ज की गई 2.4 प्रतिशत वार्षिक मुद्रास्फीति से अधिक है। हालांकि अक्टूबर 2022 में सर्वाधिक 10.6 प्रतिशत से काफी कम है।

ईसीबी अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने आगाह किया कि आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति बढ़ सकती है। यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 20 यूरोपीय देशों के केंद्रीय बैंक ने अपनी नीतिगत ब्याज दर को रिकॉर्ड चार प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत के लक्ष्य तक नीचे लाने के लिए जब तक आवश्यक होगा तब तक इसे वहीं कायम रखा जाएगा।

आईएनजी बैंक के मुख्य यूरोजोन अर्थशास्त्री कार्स्टन ब्रज़ेस्की ने कहा कि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में मुद्रास्फीति 2.3 प्रतिशत से बढ़कर 3.8 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि नीतिगत दर में कटौती को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं होगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement