facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EU के टॉप राजनयिक कीव में, रूस ने पूरे यूक्रेन में मिसाइल एवं ड्रोन हमले किए

Advertisement

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय किये गये हमलों के दौरान 64 में से 44 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया।

Last Updated- February 07, 2024 | 6:10 PM IST
NATO chief visits Kyiv for first time since Russian invasion

रूस ने पूरे यूक्रेन में क्रूज एवं बैलेस्टिक मिसाइल तथा ड्रोन से बुधवार की सुबह हमले किए जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी और एक गर्भवती महिला सहित 14 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रूस ने ये हमले राजधानी कीव समेत तीन शहरों को निशाना बनाकर किए।

हमले ऐसे समय हुए जब यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता एवं आर्थिक समर्थन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

गोला, बारूद एवं कर्मियों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन को पश्चिम की मदद की सख्त दरकार है। कुछ दीर्घकालिक विदेशी फंडिंग भी संदेह के घेरे में है। 24 फरवरी को युद्ध के दो साल पूरे हो जाएंगे।

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय किये गये हमलों के दौरान 64 में से 44 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले में कीव में दो लोगों की मौत हो गयी।

दूसरी तरफ क्षेत्रीय गवर्नर विताली किम ने बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के माइकोलेव में हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कुछ रिहायशी इमारत एवं सरकारी प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए।

कीव के महापौर विताली क्लिश्चको ने बताया कि हमले में एक गर्भवर्ती महिला समेत 13 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने कहा कि खारकीव में हमले में 52 साल की एक महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल हमला दूरवर्ती लवीव क्षेत्र में भी किया गया जहां हमले के कारण आग लग गयी।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement