facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने US Senator से रूसी तेल को लेकर चिंताएं साझा कीं

Advertisement

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:54 PM IST
Pro-Khalistan extremists built a structure of Foreign Minister's infidels, India condemns it
प्रतीकात्मक तस्वीर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के साथ उनके उस प्रस्ताव को लेकर चिंता साझा की है, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

जयशंकर ने बुधवार को वाशिंगटन में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी हमारी चिंताओं और हमारे हितों से उन्हें अवगत करा दिया गया है।’

 ग्राहम द्वारा प्रस्तावित विधेयक में कहा गया कि यदि मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में भाग लेने से इनकार करता है तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाया जाए।

जयशंकर ने कहा कि भारतीय दूतावास और अधिकारी इस मुद्दे पर ग्राहम के संपर्क में हैं। अमेरिकी संसद में होने वाला कोई भी घटनाक्रम भारत के लिए तब महत्त्वपूर्ण हो जाता है, जब ‘इससे हमारे हित प्रभावित होते हैं या हो सकते हैं।’

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर गहन विचार-विमर्श जारी है।

जहां भारत अपनी श्रम-प्रधान वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच चाहता है, वहीं अमेरिका अपने कृषि उत्पादों पर शुल्क में रियायत चाहता है। 

 

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement