facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मशहूर YouTuber लेकर आ रहा सबसे बड़ा गेम शो! जीतने वाला ले जाएगा 41.5 करोड़ रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

Advertisement

अगर आप इस गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:35 PM IST
MrBeast
Photo credit: MrBeast Twitter handle

जाने-माने यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट ने कमाल की घोषणा की है! वो अब तक के सबसे बड़े गेम शो का आयोजन कर रहे हैं, जहां इनाम की राशि ₹41.5 करोड़ ($5,000,000) होगी। उन्होंने लोगों को इस गेम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर करने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने [X] पर लिखा है कि “मैं इतिहास के सबसे बड़े गेम शो में $5,000,000 दे रहा हूं। अगर आप ‘बीस्ट गेम्स’ में खेलना चाहते हैं (मुझे 5,000 लोगों की जरूरत है!) तो यहां रजिस्टर करें।” अगर आप इस गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, आवेदन के समय आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। साथ ही, किसी भी तरह की यात्रा संबंधी परेशानी से बचने के लिए, आपका पासपोर्ट अप्रैल 2025 तक वैध होना चाहिए।

गेम जून के आखिर में शुरू हो सकता है और सितंबर 2024 तक चल सकता है, लेकिन ये तारीखें बदल भी सकती हैं। इसीलिए आपके लिए जरूरी है कि आप इन महीनों में फ्री रहने की कोशिश करें। आप चाहें तो अपने आवेदन के साथ 1 मिनट का वीडियो भी सबमिट कर सकते हैं। इस वीडियो में आपको अपना नाम, उम्र, कहां से हैं और क्या करते हैं, ये सब बताना होगा।

साथ ही, वीडियो में ये भी बताएं कि अगर आप करोड़ों रुपये जीतते हैं तो उनका क्या करेंगे? और सबसे अहम बात ये बताएं कि आप बीस्ट गेम्स में क्यों शामिल होना चाहते हैं। कोशिश करें कि ये वीडियो मिस्टरबीस्ट को प्रभावित करे, इसलिए अच्छे से खुद को प्रेजेंट करें। हालांकि, ध्यान दें कि मिस्टरबीस्ट ने ये सलाह दी है कि अपने वीडियो में कोई पर्सनल जानकारी ना डालें, जैसे कि पता, आधार कार्ड नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर या कोई भी फाइनेंशियल जानकारी।

मिस्टरबीस्ट की पोस्ट को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। 27 मई को सुबह 6:14 बजे (भारतीय समय) उन्होंने ये पोस्ट डाली थी और अब तक इसे 51 लाख बार देखा जा चुका है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement