facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फेड रिजर्व ने फिर पॉलिसी रेट में किया 25 बेसिस अंको का इजाफा, 16 साल में सबसे ज्यादा

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 8:14 AM IST
Fed Chair Jerome Powell

फेड रिजर्व ने फिर से पॉलिसी रेट बढ़ा दिया है। बुधवार को फेड रिजर्व ने पॉलिसी रेट में 25 बेसिस अंकों यानि .025 फीसदी का इजाफा किया है। पॉलिसी रेट बढ़कर 5.1 फीसदी हो गया है। इस इजाफे के बाद से अमेरिका में पॉलिसी रेट इस समय 16 सालों में सबसे अधिक है।

हालांकि यूएस फेड रिजर्व ने ये संकेत भी दिए हैं कि आगे पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। लगातार 10 बार रेट बढ़ाने से कंज्यूमर के कर्ज काफी महंगा हो चुका है। पॉलिसी मीटिंग के बाद फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ‘बैंकिंग सिस्टम मजबूत और लचीला’ बना हुआ है।

बता दें, बीते 14 महीने से लगातार पॉलिसी रेट में बढ़त की जा रही है। इससे ऑटो लोन, क्रेडिट कार्ड बॉरोइंग और बिजनेस लोन का इंटरेस्ट रेट करीब दोगुना हो गया है। यही कारण है कि इसकी घरेलू बिक्री में भी गिरावट आई।

अमेरिका में महंगाई दर की बात करें तो ये 40 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई थी। जिसके बाद फेड रिजर्व लगातार पॉलिसी रेट बढ़ाकर महंगाई पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक इसमें पूरी तरह कामयाबी नहीं मिल पाई है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement