facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिला आत्मघाती हमलावरों ने शादी समारोह, अंतिम संस्कार और अस्पताल को बनाया निशाना, हमले में 18 लोगों की मौत

Advertisement

Nigeria Bomb Attacks: नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने एक बयान में इन हमलों को आतंक की हताशाजनक हरकत बताया है।

Last Updated- July 01, 2024 | 9:01 AM IST
At least 18 people killed in attack by female suicide bombers in Nigeria महिला आत्मघाती हमलावरों ने शादी समारोह, अंतिम संस्कार और अस्पताल को बनाया निशाना, हमले में 18 लोगों की मौत

Suicide Bombings in Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया में महिला आत्मघाती हमलावरों ने एक विवाह समारोह, अंतिम संस्कार कार्यक्रम और एक अस्पताल को निशाना बनाकर समन्वित हमले किए जिनमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बोर्नो राज्य में हुए इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। यह राज्य बोको हराम के उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चरमपंथी समूह आत्मघाती बम विस्फोटों में पहले भी महिलाओं और लड़कियों का इस्तेमाल कर चुका है जिससे यह संदेह पैदा होता है कि इनमें से कुछ हमलावर उन स्कूली बच्चों समेत हजारों लोगों में से हैं जिन्हें आतंकवादियों ने पिछले कुछ सालों में अगवा किया है।

बोर्नो राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के महानिदेशक बार्किंडो सैदु ने संवाददाताओं को बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तरपूर्वी शहर ग्वोजा में एक विवाह समारोह के दौरान विस्फोट किया।

सैदु ने कहा, “कुछ ही मिनट बाद जनरल अस्पताल के पास एक और धमाका हुआ” और अंतिम संस्कार के दौरान तीसरा हमला हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सैदु ने कहा कि कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने एक बयान में इन हमलों को आतंक की हताशाजनक हरकत बताया है। बोको हराम की एक शाखा इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध है और यह नाइजीरिया में इस्लामिक राज्य स्थापित करना चाहता है। अधिकारियों ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 9:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement