facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fentanyl Accusations: चीन ने अमेरिका से नशीली दवाओं के खिलाफ सहयोग का किया आग्रह

Advertisement

चीन ने फेंटेनल दवा के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के उत्पादन एवं बिक्री पर रोक लगाने के अमेरिका के आह्वान को नजरअंदाज कर दिया है।

Last Updated- July 07, 2023 | 7:18 PM IST
India's own strategy in view of the possibility of US-China trade war अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत की अपनी रणनीति

चीन ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ सहयोग के लिए अमेरिका का “आवश्यक माहौल बनाना” जरूरी है। चीन ने अमेरिका के इन आरोपों के बीच यह टिप्पणी की है कि बीजिंग ने दर्द निवारक दवा फेंटेनल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के उत्पादन एवं बिक्री पर रोक लगाने के उसके आह्वान को नजरअंदाज कर दिया है।

इस दवा की लत काफी खतरनाक मानी जाती है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन “नशीली दवाओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाता है और वह नशे के खिलाफ लड़ाई की आड़ में अन्य देशों पर आरोप एवं एकतरफा प्रतिबंध लगाने का दृढ़ता से विरोध करता है।”

उन्होंने कहा, “हम अमेरिका से ठोस कदमों के जरिये अपने गलत कृत्यों को सुधारने और नशीली दवाओं के खिलाफ दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए आवश्यक माहौल बनाने का आह्वान करते हैं।” चीन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलन बीजिंग के दौरे पर हैं।

Also Read: फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर भारत के PM होंगे मेहमान, PMO ने बताया मोदी का पूरा प्लान

येलन ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से प्रोसेसर चिप सहित अन्य तकनीक तक पहुंच पर लगाई गई रोक की खीज आर्थिक सहयोग को बाधित करके नहीं निकालने की अपील की। क्यांग से मुलाकात के बाद येलन ने कहा कि दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सहयोग करना दोनों देशों का कर्तव्य है।

Also Read: PM Modi France Visit: PM Modi के फ्रांस दौरे में रक्षा समझौते संभव, bastille day parade में होंगे शामिल

उन्होंने तकनीक, सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर टकराव को लेकर सबसे खराब दौर से गुजर रहे अमेरिका-चीन संबंधों के बीच दोनों देशों के मध्य “नियमित संवाद मंच” स्थापित करने पर जोर दिया।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement