facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

यूक्रेन में बखमुत के पास भीषण लड़ाई, रूसी सेना ने की भारी गोलाबारी

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 6:46 PM IST
Russia -Ukraine war

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पूर्वी शहर बखमुत के पास भीषण लड़ाई हुई और रूसी सेना ने भारी गोलाबारी की है। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त देश में गोलाबारी के कारण कम से कम पांच नागरिक मारे गए, वहीं कम से कम पांच अन्य नागरिक घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि बखमुत के उत्तरी उपनगर परस्कोविवका में स्थिति “अत्यंत गंभीर” है और रूसी सेना भारी गोलाबारी के साथ क्षेत्र को निशाना बना रही है। रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दोनेत्स्क क्षेत्र में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की है। एक मिसाइल से अस्पताल को निशाना बनाया गया, वहीं गोलाबारी से सात घरों के साथ ही बच्चों का एक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा, “गोलाबारी तेज हो गई है और रूसियों ने अन्य शहरों पर हमले के लिए अधिक सैनिक एकत्र कर लिए हैं। भीषण लड़ाई हो रही है जिसमें रूसी न तो खुद को और न ही हमें बख्श रहे हैं।”

पड़ोसी लुहांस्क क्षेत्र में, क्रेमिना शहर के पास कई दिनों की लड़ाई के बाद रूसी सैनिक पीछे हट गए। इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डोनबास क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने के बावजूद रूसी सेना दक्षिणी यूक्रेन में रक्षात्मक किलेबंदी कर रही है। मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करने संबंधी एक और परामर्श जारी किया।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement