facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, हजारों दुकानें जलकर खाक

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 1:13 PM IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार तड़के लगी भीषण आग में हजारों दुकानें जलकर खाक हो गईं।

समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने न्यूमार्केट पुलिस थाना प्रमुख शफीकुल गनी साबू के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब पौने छह बजे न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच स्थित शॉपिंग सेंटर ‘न्यू सुपरमार्केट’ की दूसरी मंजिल पर लगी और तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के दल मदद कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ की 12 पलटन को भी मौके पर तैनात किया गया है। दमकल सेवा की 28 इकाइयां भी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

अग्निशमन सेवा के सहायक उप निदेशक शाहजहां सिकदर ने ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ को बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

बांग्लादेश में गैस सिलेंडर के फटने, खराब वातानुकूलन और बिजली के तारों में गड़बड़ी के कारण इमारतों में आग लगने और विस्फोट होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

मध्य ढाका के एक बाजार में पिछले महीने हुए विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई थी। इस विस्फोट की वजह गैस लाइन में गड़बड़ी बताई गई थी।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement