facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी, सिंगर ने फैंस को दी सुरक्षा की जानकारी

Advertisement

यह हमला एपी ढिल्लों के नए म्यूजिक वीडियो "ओल्ड मनी," जिसमें सलमान खान भी शामिल हैं, के रिलीज़ होने के कुछ हफ्तों बाद हुआ।

Last Updated- September 03, 2024 | 7:56 PM IST
AP Dhillon

रविवार रात को कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में जन्मे इस कनाडाई कलाकार ने मंगलवार को अपने फैंस को अपनी सुरक्षा के बारे में आश्वस्त किया और उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। जिन्होंने मेरी खैरियत पूछी, उन सभी का धन्यवाद। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

रिपोर्ट्स में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया के विक्टोरिया द्वीप पर उनके घर के पास गोलीबारी की आवाज़ सुनी गई और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोडारा ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

AP Dhillion Insta story scrrenshot

यह हमला एपी ढिल्लों के नए म्यूजिक वीडियो “ओल्ड मनी,” जिसमें सलमान खान भी शामिल हैं, के रिलीज़ होने के कुछ हफ्तों बाद हुआ।

सोशल मीडिया पर एक धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि 1 सितंबर की रात को इस गिरोह ने कनाडा में दो स्थानों पर गोलीबारी की—एक विक्टोरिया द्वीप पर और दूसरा वुडब्रिज, टोरंटो में। इस संदेश में एपी ढिल्लों को भी धमकी दी गई, जिसमें उनके सलमान खान से कथित संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा गया कि “अपनी हद में रहो, नहीं तो कुत्ते की मौत मारे जाओगे।”

इस बीच, कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस पोस्ट की सत्यता और गोलीबारी की घटनाओं की जांच कर रही हैं। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि नवंबर 2023 में, लॉरेंस बिश्नोई ने वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुई एक गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने 1998 में राजस्थान में सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप के बाद से सलमान के खिलाफ बदला लेने की कसम खाई है। पिछले साल, इस गिरोह के सदस्यों ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर भी इसी तरह की गोलीबारी की थी।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement