facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

First Citizen-SVB Deal: संकट में डूबे सिलिकॉन वैली बैंक को मिला सहारा, फर्स्ट सिटिजन बैंक ने खरीदा

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 3:28 PM IST
SVB Crisis: Nazara Tech transferred $7.25 million from SVB to other bank accounts

वित्तीय संकट से घिरे अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक को लेकर बड़ी खबर है। सिलिकॉन वैली बैंक को फर्स्ट सिटीजन बैंक ने खरीद लिया है। बैंक को आर्थिक संकट से निकालने के लिए फर्स्ट सिटीजन बैंकशेयर इंक ने इसे फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Federal Deposit Insurance Corporation )से खरीदा है।

इस बारे में फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि फर्स्ट सिटीजन बैंक और ट्रस्ट ने सिलिकॉन वैली बैंक के सभी डिपॉजिट्स और लोन को खरीदने के लिए सहमति दे दी है।

FDIC ने बयान में बताया कि 27 मार्च को सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक, नेशनल एसोसिएशन के 17 ब्रांचेज़ फर्स्ट सिटीजन्स के नाम से खुलेंगे। सिलिकॉन वैली बैंक के ग्राहक मौजूदा ब्रांच का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, इसके फर्स्ट सिटीजन्स से मिले नोटिस की जरूरत होगी। जारी बयान के मुताबिक इसके सभी अन्य ब्रांचेज़ पर फुल सर्विस बैंकिंग की अनुमति देने के लिए सिस्टम कनवर्जन पूरा हो गया है।

बात सिलिकॉन वैली बैंक के कुल ऐसेट्स की करें तो ये 10 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक 167 अरब डॉलर पर थे और इसके कुल डिपॉजिट 119 अरब डॉलर के थे।

इस ट्रांजेक्शन में सिलिकॉन वैली बैंक के 72 अरब डॉलर के ऐसेट्स डिस्काउंट पर खरीदे गए। इन ऐसेट्स को 16.5 अरब डॉलर के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा गया है।

बता दें, अमेरिका के सिलिकन वैली बैंक के डूबने के बाद फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन को इसका रिसीवर नियुक्त किया गया था। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से करीब 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement