facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले IIT, अब लोकल करेंसी में ट्रेड डील; भारत, तंजानिया के बीच बढ़ेगा कारोबार

Advertisement

RBI की स्वीकृति मिलने के बाद बैंकों ने लोकल करेंसी में लेनदेन शुरू कर दिया है

Last Updated- July 08, 2023 | 2:54 PM IST
India's Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और तंजानिया ने स्थानीय करेंसी (लोकल करेंसी) में व्यापारिक सौदों का निपटान शुरू कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

तंजानिया के दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने यहां उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इस अफ्रीकी देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहुत तेजी से बढ़ा है और वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6.4 अरब डॉलर रहा पर पहुंच गया था।

जयशंकर ने कहा, ‘इस बात को ध्यान में रखें कि यह न केवल बहुत अच्छा द्विपक्षीय व्यापार है बल्कि यह द्विपक्षीय व्यापार संतुलित भी होता जा रहा है। आपसी व्यापार में कई नए उत्पादों को जोड़ा जा रहा है। भारत तंजानिया से होने वाले निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य बना हुआ है।’

उन्होंने कहा कि इस बढ़ते व्यापार के बीच व्यापारिक सौदों का निपटान अपनी स्थानीय मुद्राओं में करने की संभावना का मुद्दा भी समय-समय पर उठता रहा है।

इस संदर्भ में उन्होंने तंजानिया के प्रमुख उद्योगपतियों से कहा, ‘मैं आपको इस तथ्य से अवगत कराना चाहता हूं कि भारत के केंद्रीय बैंक ने इस तरह की संभावना को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद यहां पर मौजूद तीन भारतीय बैंकों के पास यह क्षमता आ गई है कि वे एक-दूसरे देश की मुद्राओं में व्यापारिक लेनदेन संपन्न कर सकें।’ उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये और तंजानियाई शिलिंग में कुछ लेनदेन किए भी जा चुके हैं और इससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार को प्रोत्साहित करने की एक और व्यवस्था तैयार हो गई है।

Also read: तकनीक और प्रशिक्षण में एआई की संभावना तलाशें बैंक: वित्त मंत्रालय

रुपये में विदेशी व्यापार को प्रोत्साहित करने की कोशिश में लगे भारतीय रिजर्व बैंक की स्वीकृति मिलने के बाद तंजानिया में मौजूद बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने लोकल करेंसी में लेनदेन शुरू कर दिया है।

विदेश मंत्री ने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक संबंधों में आई मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ कारोबार 98 अरब डॉलर का हो चुका है। इसके अलावा भारत ने अफ्रीका में 75 अरब डॉलर का निवेश भी किया हुआ है।

Also read: Health Insurance क्यों नहीं खरीदते भारतीय लोग; महंगे, कन्फ्यूजिंग या वजह कोई और?

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अफ्रीका में निवेश और उसके साथ हमारा कारोबार दोनों ही बढ़ने वाला है। मैं इस बात से भी सहमत हूं कि समूचे अफ्रीका में मुक्त व्यापार व्यवस्था लागू हो जाने पर भारत के लिए यहां निवेश और व्यापार करना दोनों अधिक आसान हो जाएगा।’

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement