facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की G-20 अध्यक्षता में पहली बैठक दिसंबर में बेंगलूरु में होगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:47 PM IST
G-20

भारत की G-20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (FCBD) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलूरु में 13 से 15 दिसंबर तक होगी। G-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत की इस पहली बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर वार्ता की शुरुआत होगी। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक संयुक्त रूप से करेंगे।

आर्थिक एवं वित्तीय मामलों पर होगी चर्चा 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि G-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की अगुवाई वाले ‘G-20 फाइनेंस ट्रैक’ में आर्थिक एवं वित्तीय मामलों पर ध्यान दिया जाएगा। यह वैश्विक आर्थिक विमर्श और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा। इसमें बताया गया है कि वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक बेंगलूरु में 23-25 फरवरी, 2023 को होगी।

यह भी पढ़े: जल्द दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा के बीच होगा रूट

बैठक से इतर एक पैनल चर्चा भी होगी

G-20 ‘वित्तीय और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों’ की आगामी बैठक की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल डी पात्रा करेंगे। इस एक दिन की बैठक से इतर एक पैनल चर्चा भी होगी जिसका विषय होगा ‘21वीं सदी की साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाना।’  इसके अलावा ‘हरित वित्तपोषण में केंद्रीय बैंकों की भूमिका’ पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement