facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTA: भारत, ASEAN के बीच मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए पहले दौर की वार्ता नवंबर में शुरू होने की उम्मीद

Advertisement

जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत एफटीए की समीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया

Last Updated- September 07, 2023 | 7:38 PM IST
First round of talks for India, Asean FTA review may start from Nov

भारत और 10 देशों के समूह आसियान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए पहले दौर की वार्ता नवंबर में शुरू हो सकती है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दोनों पक्ष वस्तुओं पर मौजूदा करार की समीक्षा के लिए बातचीत तेज करने और 2025 तक इसे पूरा करने पर सहमत हुए हैं।

इंडोनेशिया के सेमारंग में अगस्त में आयोजित 20वीं एईएम (आसियान आर्थिक मंत्री)-भारत परामर्श बैठक के दौरान इसपर सहमति बनी थी। अधिकारी ने कहा, ‘औपचारिक रूप से समीक्षा शुरू करने से पहले हम जल्द ही उद्योग जगत के हितधारकों से परामर्श करेंगे। संभवतः, हमारा पहला चरण नवंबर में होगा।’

जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत एफटीए (AITIGA) की समीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया। इस एफटीए पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2010 में लागू हुआ था।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि AITIGA की समीक्षा के लिए भारतीय कारोबारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं और समीक्षा की समय-पूर्व शुरुआत से FTA कारोबार के लिए सहयोगी और आपसी फायदे के लिए होगा। दोनों क्षेत्र वार्ता की त्रैमासिक अनुसूची का पालन करने और 2025 में समीक्षा पूरी करने पर सहमत हुए हैं।

सेमारंग में जारी एक संयुक्त मीडिया बयान के अनुसार, दोनों क्षेत्र व्यापार और टिकाऊ तथा समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायों के लिए समझौते को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल, सरल और सुविधाजनक बनाने पर सहमत हुए हैं। आसियान के सदस्यों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 7:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement