facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले कहा, ‘हमारे दिलों में हैं बखमुत,’ फिर पलटे जेलेंस्की; बोले- आज की तारीख तक रूस का कब्जा नहीं

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 5:48 PM IST
Zelenskyy denies Ukrainian city of Bakhmut occupied by Russian forces
PTI

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को अपने पहले के रुख से पलटते हुए बखमुत पर रूसी सेना के कब्जे से इनकार किया। इसके साथ ही मॉस्को के उन दावों पर संदेह की स्थिति पैदा हो गयी है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेनी शहर पर आधिपत्य जमा लिया है।

जापान के हिरोशिमा में G-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘आज की तारीख तक बखमुत पर रूस का कब्जा नहीं है।’

इससे पहले जेलेंस्की ने पुष्टि की थी कि रूस ने आठ महीने के खूनी संघर्ष के बाद बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है और कहा कि ‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों’ में है।

Also read: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- रूस ने कर लिया कब्जा, बखमुत अब बस हमारे दिलों में है; G-7 से मांगा समर्थन

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसकी निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है। जेलेंस्की से जब यह पूछा गया कि क्या बखुमत अब भी यूक्रेन के कब्जे में है, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन ने इस शहर को गंवा दिया है, लेकिन ‘आपको यह समझना होगा कि (वहां) कुछ बचा नहीं है। उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।’

जेलेंस्की ने कहा था, ‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ नहीं बचा है।’

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 5:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement