facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाइजीरिया में बाढ़ से 30 लोगों की मौत, लाखों लोग हुए प्रभावित

Advertisement

मंगलवार को बोर्नो राज्य में एक प्रमुख बांध के टूटने से भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी वजह से निवासियों को अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी।

Last Updated- September 12, 2024 | 9:12 AM IST
Floods decimate Nigerian zoo, wash crocodiles into community, in Maiduguri
Floods decimate Nigerian zoo, wash crocodiles into community, in Maiduguri

उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में भीषण बाढ़ के कारण 30 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को बोर्नो राज्य में एक प्रमुख बांध के टूटने से भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी वजह से निवासियों को अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी। यही बांध 30 साल पहले भी टूटा था।

राज्य सरकार ने कहा कि असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण बांध में क्षमता के मुताबिक पर्याप्त पानी भर गया था। नाइजीरिया में दो वर्ष पहले भी भीषण आई थी जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है।

राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एजेकील मांजो ने बुधवार को बताया कि मृतकों की संख्या 30 है। बोर्नो के गवर्नर के एक सहयोगी ने बताया, ‘‘ अब तक बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है और विस्थापितों की संख्या बढ़कर 20 लाख पर पहुंच सकती है।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 9:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement