facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति के लिए लोग चाहते हैं कि इमरान खान को पांच साल जेल में रखा जाए: मंत्री

Advertisement

मंत्री ने कहा कि इमरान एक 'गुस्सैल व्यक्ति' हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि देश की आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान का जेल में रहना जरूरी है।

Last Updated- June 16, 2024 | 8:49 PM IST
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेता सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं : इमरान खान , Some leaders of Pakistan Tehreek-e-Insaf are in touch with military establishment: Imran Khan

पाकिस्तान के एक मंत्री ने दावा किया है कि देश के लोगों का मानना है कि आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान खान को 2029 तक जेल में रखना जरूरी है।

संघीय योजना एवं विकास मंत्री एहसान इकबाल ने चिंता व्यक्त की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान (71) की रिहाई से देश में नये सिरे से विरोध प्रदर्शन और अशांति पैदा हो सकती है।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के महासचिव इकबाल ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “लोगों ने हमसे कहा है कि अगर पाकिस्तान आर्थिक स्थिरता चाहता है, तो इमरान को पांच साल तक जेल में रखना जरूरी है।”

अलग-अलग मामलों में इमरान खान पिछले वर्ष अगस्त से ही जेल में बंद हैं। मंत्री ने कहा कि इमरान एक ‘गुस्सैल व्यक्ति’ हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि देश की आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान का जेल में रहना जरूरी है।

मंत्री ने कहा कि यह देश और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी, दोनों के लिए एक निर्णायक क्षण है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ सार्थक बातचीत तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वह सरकारी संस्थाओं के खिलाफ अभियान में शामिल है। इकबाल ने कहा, ‘‘अगर इमरान खान सरकार के साथ बातचीत करना चाहते हैं, तो उन्हें गंभीरता दिखानी होगी।”

उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान को सरकारी नीतियों की निरंतरता की जरूरत है। खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा कि इकबाल ने उनकी सरकार की राजनीतिक और आर्थिक रणनीति का खुलासा कर दिया है, जिसके कारण खान को जेल में रहना पड़ रहा है।

चौधरी के बयान पर इकबाल ने अपनी प्रतिक्रिया में, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह सरकार की रणनीति नहीं, बल्कि जनता की आवाज है।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 8:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement