facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forbes list: खुद हासिल किया मुकाम, अरबों की प्रॉपर्टी…दुनिया की टॉप 100 अमीर महिलाओं में 4 भारतीय

Advertisement

Forbes की इस लिस्ट में जयश्री उल्लाल, नीरजा सेठी, नेहा नारखेड़े और इंद्रा नूयी शामिल हैं

Last Updated- July 10, 2023 | 3:48 PM IST
Indra Nooyi & Jayshree Ullal among four Indian-origin women America's richest self-made women

भारतीय मूल की चार महिलाएं फोर्ब्स की ‘अपना मुकाम खुद हासिल करने वाली’ 100 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। भारतीय मूल की इन चारों महिलाओं की संपत्तियां सामूहिक रूप से 4.06 अरब डॉलर हैं।

Forbes की इस लिस्ट में कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यधिकारी (CEO) जयश्री उल्लाल, आईटी परामर्श और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की को-फाउंडर नीरजा सेठी, क्लाउड कंपनी कॉन्फ्लूएंट (Confluent) की को-फाउंडर एवं पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) नेहा नारखेड़े और PepsiCo की पूर्व चेयरमैन एवं CEO इंद्रा नूयी शामिल हैं।

शेयर बाजारों में जारी तेजी के बीच Forbes की 100 अमीर महिलाओं की सूची में शामिल महिला उद्यमियों की कुल संपदा एक साल पहले की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 124 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। उल्लाल लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपदा 2.4 अरब डॉलर है। वह 2008 से सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ हैं।

अरिस्टा ने 2022 में लगभग 4.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया। वह क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी स्नोफ्लेक (Snowflake) के निदेशक मंडल में भी हैं। सूची में 25वें स्थान पर मौजूद 68 वर्षीया सेठी की कुल संपत्ति 99 करोड़ डॉलर है। सेठी और उनके पति भरत देसाई द्वारा 1980 में सह-स्थापित सिंटेल को अक्टूबर, 2018 में फ्रांसीसी आईटी फर्म एटोस एसई ने 3.4 अरब डॉलर में खरीदा था। सेठी को अपनी हिस्सेदारी के लिए अनुमानित तौर पर 51 करोड़ डॉलर मिले थे। वहीं 38 वर्षीया नारखेडे 52 करोड़ डॉलर की संपदा के साथ सूची में 38वें स्थान पर हैं।

पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन एवं CEO नूयी कंपनी के साथ 24 साल तक रहने के बाद 2019 में सेवानिवृत्त हुई थीं। उनकी कुल संपदा 35 करोड़ डॉलर आंकी गई है और वह सूची में 77वें स्थान पर हैं। इस सूची में एबीसी सप्लाई (ABC Supply) की को फाउंडर डेन हेंड्रिक्स लगातार छठी बार पहले स्थान पर रही हैं। हेंड्रिक्स की कुल संपदा 15 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement