facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foreign Bank Accounts: इमरान खान की पार्टी के पूर्व सदस्य ने अघोषित विदेशी बैंक खातों की जांच की मांग की

Advertisement

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी भेजी गई है।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:23 PM IST
General election in Pakistan

संकटों से घिरी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के असंतुष्ट संस्थापक सदस्य ने सोमवार को आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी से पार्टी के कथित ‘‘गुप्त’’ विदेशी बैंक खातों की जांच कराने की मांग की। अकबर एस. बाबर ने नकवी को एक पत्र भेजा और पीटीआई के खिलाफ वर्षों से जारी प्रतिबंधित चंदा से जुड़े मामले का उल्लेख किया।

इस मामले में पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि पार्टी को विदेशों से प्रतिबंधित चंदा प्राप्त हुआ था। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी भेजी गई है। बाबर ने यह भी लिखा कि पीटीआई को मिले विदेशी चंदे से जुड़े मामले में 20 माह पहले फैसला आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के आदेश के हवाले से पूरा विवरण पेश किया जिसमें ‘‘पीटीआई कर्मचारियों के निजी बैंक खातों का अवैध रूप से चंदा हासिल करने के लिए उपयोग किया जाना’’ जैसे आरोप का जिक्र है। पूर्व प्रधानमंत्री अपने खिलाफ 100 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से कुछ में दोषी ठहराए जाने के बाद से वह जेल में बंद हैं।

बाबर ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान निर्वाचन आयोग में दर्ज कानून के उल्लंघन से संबंधित मामलों में तेजी से कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।’’ पत्र में मामले की कार्यवाही के दौरान ‘‘पहचाने गए’’ और ‘‘पीटीआई द्वारा स्वीकार किए गए’’ सात विदेशी बैंक खातों का उल्लेख किया गया है, जिनमें तीन खाते बैंक ऑफ अमेरिका, एक कनाडाई इंपीरियल बैंक ऑफ कॉमर्स, एक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप में और दो लॉयड्स बैंक में हैं।

इसमें कहा गया कि तीन स्रोत- पीटीआई फिनलैंड, पीटीआई नॉर्वे और इंसाफ न्यूजीलैंड, से चंदा मिलने का खुलासा हुआ था। बाबर ने ‘‘राजनीतिक दलों के अवैध चंदे’’ को राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए आंतरिक मामलों के मंत्री से विदेशों में खोले गए पीटीआई के सभी अंतरराष्ट्रीय बैंक खातों का विवरण मांगने और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement