facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश मंत्री जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

Advertisement

जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में चीन की सैन्य आक्रमकता की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की।

Last Updated- February 09, 2024 | 10:29 PM IST
India's Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संप्रभुता की रक्षा, समुद्री कानूनों की अवहेलना के मामलों से निपटने और लंबे समय से चली आ रही संधियों के उल्लंघन जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने का आह्वान किया। जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में चीन की सैन्य आक्रमकता की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की।

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में सातवें हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कई देशों के चीनी कर्ज जाल में फंसने को लेकर चिंताओं के बीच अस्थिर ऋण, अपारदर्शी ऋण प्रणालियों, अव्यवहार्य परियोजनाओं और “विवेकहीन” विकल्पों पर भी चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने यह भी कहा कि ‘क्वाड’ समूह (भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका) दुनिया के “इस हिस्से” में एक बड़े सहयोग का समर्थन करता है।

उन्होंने कहा, “जब हम हिंद महासागर पर नजर डालते हैं, तो वहां दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियां पूरी तरह से प्रदर्शित होती हैं। एक छोर पर हमें संघर्ष, समुद्री खतरों, समुद्री लूट और आतंकवाद दिखता है। वहीं दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय कानून के समक्ष चुनौतियां हैं, नौवहन और उड़ानों की स्वतंत्रता व संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं।”

जयशंकर ने संप्रभुता की रक्षा, समुद्री कानूनों की अवहेलना के मामलों से निपटने और लंबे समय से चली आ रही संधियों के उल्लंघन जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच संबंध बढ़ाने का आह्वान किया।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement