facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश मंत्री जयशंकर भारत-कनाडा विवाद के बीच करेंगे अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात

Advertisement

अमेरिका इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहा है।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:09 AM IST
External Affairs Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर खालिस्तानी समर्थक की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक तना-तनी के बीच बृहस्पतिवार को यहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के अधिकारियों ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के एजेंडे के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका के दो मित्र देशों भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक संकट के बारे में बातचीत होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं व्यक्त करना चाहता कि वह (ब्लिंकन) बैठक में (जयशंकर के साथ) क्या बातचीत करेंगे, लेकिन जैसा कि हमने स्पष्ट किया है, हमने इसे उठाया है, हमने उन्हें कनाडा की जांच में सहयोग करने को कहा है और हम उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे।’’

यह भी पढ़े: चीन के साथ रिश्तों को लेकर जयशंकर का बड़ा बयान, कहा-गलवान झड़प के बाद ‘सामान्य’ नहीं है संबंध

वह जयशंकर और ब्लिंकन के बीच दोपहर यहां विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में होने वाली बैठक के बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। माना जा रहा है कि जयशंकर और ब्लिंकन बैठक से पहले तस्वीरें खिंचवाएंगे लेकिन मीडिया से दूरी बनाएगें। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक की यह योजना कनाडा संकट से काफी पहले तैयार हो गई थी।

अमेरिका इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहा है। कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

भारत ने आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया है और कहा है कि कनाडा आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है। मिलर ने कहा कि न्यूयॉर्क में क्वाड (चतुष्पक्षीय संवाद) मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान यह मुद्दा सामने नहीं आया।

यह भी पढ़े: गलवान झड़प के बाद से भारत-चीन संबंध सामान्य नहीं हैं: EAM जयशंकर

इस बैठक में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल थे।

उन्होंने कहा, “उस बैठक में कई देशों ने शिरकत की और उस बैठक में यह मामला सामने नहीं आया। लेकिन हमने इस मुद्दे पर अपने भारतीय समकक्षों से बातचीत की है और उनसे कनाडाई जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है।’’

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 11:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement