facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से की मुलाकात

Advertisement

दक्षिण पूर्व एशिया में अपने दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर आए जयशंकर सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Last Updated- October 19, 2023 | 8:34 PM IST
Foreign Minister S Jaishankar arrives in Singapore from Vietnam, meets Defense Minister Ng Eng Hen

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से मुलाकात की और आसियान तथा पूर्वी एशिया के देशों में भारत के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी की।

दक्षिण पूर्व एशिया में अपने दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर आए जयशंकर सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा आगे साझेदारी के लिए अवसर तलाशेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरे मित्र रक्षा मंत्री एन इंग हेन से आज अच्छी मुलाकात हुई। हमारे राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए उनका आभार। उनके रणनीतिक ज्ञान और आकलन का हमेशा प्रशंसक रहा हूं।’

विदेश मंत्री ने आसियान और पूर्वी एशियाई देशों में भारत के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘हमारी बातचीत में क्षेत्र के घटनाक्रम का जायजा लिया गया और भारत के लिए उनके प्रभावों का आकलन किया गया। हमारे राजदूतों ने जो जानकारी प्रस्तुत की, वह नीति बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।’

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर की यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच करीबी और दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित करती है। ये संबंध रणनीतिक विश्वास की मजबूत बुनियाद पर बने हैं। इसमें कहा गया, ‘यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने, भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तहत डिजिटलीकरण और कौशल विकास सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग तलाशने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।’ जयशंकर यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 8:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement