facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश सचिव क्वात्रा ने जापान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग शामिल है।

Last Updated- February 08, 2024 | 9:04 PM IST
India Japan

विदेश सचिव विनय क्वात्रा की दो दिवसीय तोक्यो यात्रा के दौरान भारत और जापान ने रक्षा, व्यापार तथा निवेश के क्षेत्रों सहित अपनी विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी की व्यापक समीक्षा की। क्वात्रा ने बुधवार से शुरू हुई जापान की राजधानी तोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान भारत-जापान उपमंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि विदेश सचिव ने जापान के विदेश मामलों के उप मंत्री मसाताका ओकानो के साथ विचार-विमर्श किया और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की।

मंत्रालय ने कहा कि जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग शामिल है। इसने कहा कि दोनों पक्ष संबंधों का दायरा बढ़ाने पर सहमत हुए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने साझा हितों के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।’’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी के साथ चर्चा के दौरान विदेश सचिव ने क्षेत्रीय स्थिति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग तथा साझा हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

क्वात्रा ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस बीच, जापान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में तस्वीरों के साथ जापानी अधिकारियों के साथ विदेश सचिव की बैठकों के बारे में जानकारी साझा की।

क्वात्रा ने रैपिडस के चेयरमैन टेटसुरो हिगाशी और रैपिडस के अध्यक्ष अत्सुयोशी कोइके के साथ भारत में सेमीकंडक्टर का एक साथ मिलकर निर्माण करने के अवसरों पर भी चर्चा की।

उन्होंने बुधवार को अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री शिन होसाका के साथ चर्चा की थी और इस दौरान वे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने एवं महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए थे।

क्वात्रा ने रक्षा मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री कियोशी सेरिजावा से भी मुलाकात की तथा भारत-जापान रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 9:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement