facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में फिर आने लगी विदेशी सैलानियों की बहार, एक साल में ही बढ़ गए चार गुना पर्यटक

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 6:19 PM IST
tourism

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि भारत में 2022 में 61.9 लाख विदेशी पर्यटक (FTA) आए जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 15.2 लाख थी।

रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि 2019 यानी महामारी से पहले के वर्ष के दौरान भारत में 1.93 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे।

उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटन उद्योग ने पुनरुद्धार के अच्छे संकेत दिए हैं। आव्रजन ब्यूरो से प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार, भारत में 2022 के दौरान 61.9 लाख विदेशी पर्यटक आए, जबकि 2021 की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 15.2 लाख थी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय स्वदेश दर्शन और तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) जैसी अपनी योजनाओं के तहत आगंतुकों के लिए पर्यटन अनुभव को समृद्ध बनाने के मकसद से पर्यटन से संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने टोल फ्री नंबर 1800-111-363 या शॉर्ट कोड 1363 पर 12 भाषाओं, 10 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं…. जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, पुर्तगाली, रूसी, चीनी, जापानी, कोरियाई, अरबी और हिंदी और अंग्रेजी में चौबीसों घंटे बहुभाषी पर्यटक सूचना हेल्पलाइन स्थापित की है।

हेल्पलाइन की स्थापना घरेलू और विदेशी पर्यटकों को भारत में यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए की गई है। रेड्डी ने सदन को यह भी बताया कि 2021 में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 65,070 करोड़ रुपये थी, जबकि 2022 में यह कमाई 1,34,543 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement