facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मतदान केंद्र पर पहचान पत्र लाना भूले

Advertisement

जॉनसन 2019 से 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानंमत्री रहे थे।

Last Updated- May 03, 2024 | 7:48 PM IST
Boris Johnson

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश के स्थानीय चुनावों में मतदान करने के लिए पहचान पत्र (आईडी) लाना भूल गये जिसके बाद उन्हें मतदान केंद्र से वापस लौटना पड़ा। ब्रिटिश मीडिया की खबर के अनुसार बृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान जॉनसन पहचान पत्र लाना भूल गये जिसके बाद दक्षिण ऑक्सफोर्डशायर में मतदान केंद्र के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि वह पहचान पत्र के बिना मतदान नहीं कर सकते।

जॉनसन 2019 से 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानंमत्री रहे थे। ‘स्काई न्यूज’ की खबर के अनुसार जॉनसन ने हालांकि बाद में मतदान किया और उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी को वोट दिया।

जॉनसन ने ही मतदान करने के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने संबंधी एक कानून की 2022 में शुरुआत की थी और नया कानून पहली बार पिछले साल स्थानीय चुनावों में लागू किया गया था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि ज्यादातर लोग नये कानून का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसलिए मतदान नहीं किया क्योंकि उनके पास पहचान पत्र नहीं था।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement