facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Donald Trump पर एक बार फिर जानलेवा हमले का प्रयास, बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति

Advertisement

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार को फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय दूसरी बार हत्या का प्रयास किया गया।

Last Updated- September 16, 2024 | 8:47 AM IST
ग्लोबल मार्केट ट्रंप की नीतियों के लिए तैयार हैं? जानिए क्या कहते हैं विश्लेषक…,Are global financial markets ready for Trump trade? What analysts say

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। फ्लोरिडा में ट्रम्प गोल्फ कोर्स के पास एक और हत्या के प्रयास में डोनाल्ड ट्रम्प बच गए।

चुनावी रैली में गोली मारे लगने के दो महीने बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार को फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय दूसरी बार हत्या का प्रयास किया गया।

गोलीबारी की घटना के बाद रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा कि वह बिल्कुल “सुरक्षित और स्वस्थ” हैं। 

एक ईमेल में ट्रंप ने लिखा, “मेरे आसपास गोलियों की आवाजें थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर होने लगें, मैं चाहता था कि आप पहले यह सुनें: मैं सुरक्षित और ठीक हूं!”

13 जुलाई को भी ट्रंप पर हुआ था हमल

इस घटना से मात्र नौ सप्ताह पहले ही एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप (78) को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह सुरक्षित और ठीक हैं और प्राधिकारियों ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। ट्रंप जहां खेल रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे ‘अमेरिकी सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने देखा कि लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच से एक एके-शैली राइफल की नाल दिख रही थी।

पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक एजेंट ने गोली चलाई जिसके बाद वहां मौजूद बंदूकधारी राइफल वहीं फेंककर एक एसयूवी में सवार होकर भाग गया। उन्होंने बताया कि राइफल के साथ दो बैकपैक, निशाना लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक दूरबीन और एक कैमरा भी मिला है। बाद में उस व्यक्ति को पास की एक काउंटी में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पकड़ लिया।

मार्टिन काउंटी के शेरिफ विलियम स्नाइडर के अनुसार, उस व्यक्ति का व्यवहार शांत और संतुलित था तथा जब उसे रोका गया तो उसने यह भी नहीं पूछा कि उसे क्यों रोका गया है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 7:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement