facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 1:13 PM IST
Donald Trump (1)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेसिका लीड्स (81) ने न्यूय़ॉर्क में ज्यूरी के सामने अपनी गवाही में कहा है कि ट्रंप ने 1970 के दशक के अंत में एक विमान में उनके साथ अश्लील हरकत की थी।

लीड्स ने ई. जीन कैरल्स नाम की एक महिला की ओर से ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज कराए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान यह गवाही दी। कैरल्स ने दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति ने मैनहैट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। इस बीच, ट्रंप के वकील ने ज्यूरी को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने मामले से जुड़े कुछ बड़े सवालों के जवाब देने का फैसला किया है।

उन्होंने एक हलफनामे के जरिये अपना पक्ष रखा है, जिसके अंश ज्यूरी के सामने सुनाए जा सकते हैं। उत्तर कैरोलाइना निवासी लीड्स ने ज्यूरी के सामने दी गई गवाही में कहा कि वह और ट्रंप न्यूयॉर्कि सिटी जा रहे एक विमान में अगल-बगल की सीट पर बैठे थे, तभी ट्रंप ने उनका स्तन पकड़ लिया और उनकी स्कर्ट के अंदर हाथ डालने लगे।

लीड्स के मुताबिक, इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने यह कहते हुए खुद को ट्रंप के चंगुल से छुड़ाया कि ‘उन्हें इसकी जरूरत नहीं है’ और फिर वह पीछे की सीट पर जा बैठीं।

उन्होंने कहा, “कोई बातचीत नहीं हुई थी। यह एकदम आश्चर्यजनक था।” उन्होंने आरोप लगाया, “ट्रंप मेरा चुंबन लेने, अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे थे। वह और भी अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसा लग रहा था, मानो उनके पास असंख्य हाथों की ताकत है। ऐसा लग रहा था, मानो हम दोनों के बीच संघर्ष हो रहा हो।” मामले में एक अन्य महिला के भी ट्रंप के खिलाफ गवाही देने की संभावना है।

हालांकि, ट्रंप ने अलग-अलग महिलाओं द्वारा खुद पर लगाए गए यौन उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लगातार खारिज किया है। उनका दावा है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं, ताकि वह व्हाइट हाउस की दौड़ में न शामिल हो पाएं।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement