facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

France knife Attack: फ्रांस में शिक्षक की चाकू मारकर हत्या, आतंकवादी हमले का संदेह

Advertisement

आरस शहर पेरिस से 185 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डार्मेनियन ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Last Updated- October 13, 2023 | 7:18 PM IST
France Knife Attack

France Knife Attack: उत्तरी फ्रांस के एक स्कूल में शुक्रवार को चाकू से लैस एक व्यक्ति ने हमला कर एक शिक्षक की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। फ्रांस के आंतकवाद रोधी अभियोजकों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह आरस शहर के इस मामले की जांच अपने हाथ में ले रहे हैं।

आरस शहर पेरिस से 185 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डार्मेनियन ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आरस स्थित घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांसीसी प्रसारक फ्रांस इंफो और बीएफएम ने खबर दी है कि संदिग्ध हमलावर पूर्व छात्र है। फ्रांस में इस तरह से स्कूलों में हमले दुर्लभ हैं। हमले के पीछे की मंशा अबतक स्पष्ट नहीं हुई है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पिछले सप्ताहांत दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले और इसके बाद इजराइल के पलटवार में दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों लोगों की मौत के बाद तनाव का माहौल है।

जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान

इजराइल द्वारा गाजा पर की जा रही भीषण बमबारी के खिलाफ कई मुस्लिम देशों में जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री ने गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों को हमास के हमले के बाद बढ़ी यहूदी विरोधी घटनाओं के मद्देनजर फलस्तीन के समर्थन में सभी तरह के प्रदर्शनों पर रोक लगाने का आदेश दिया।

एक आकलन के मुताबिक इजराइल और अमेरिका के बाद फ्रांस दुनिया का तीसरा देश है जहां सर्वाधिक यहूदी आबादी निवास करती है। वहीं, पश्चिम यूरोप में फ्रांस ऐसा देश भी है जहां पर मुस्लिमों की सबसे अधिक आबादी है।

फ्रांसीसी संसद के निचले सदन की उपाध्यक्ष नैमा मौचु ने कहा कि नेशनल असेंबली ‘‘ पीड़ितों, उनके परिवारों और शिक्षा समुदाय के प्रति एकजुटता प्रकट करती है, जानकारी मिली है कि हमले में एक शिक्षक की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।’’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement