facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Free Palestine’ अमेरिका में इजराइली दूतावास के बाहर वायु सेना कर्मी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Advertisement

अधिकारियों का मानना है कि व्यक्ति ने लाइवस्ट्रीम शुरू करने के बाद अपना फोन नीचे रखा और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली।

Last Updated- February 26, 2024 | 8:55 AM IST
Man set himself on fire outside Israeli Embassy in D.C.

अमेरिकी वायु सेना के एक कर्मी ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के बाहर यह कहते हुए खुद को आग लगा ली कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा”।
इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में वायुसेना कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वायुसेना कर्मी का नाम तुरंत जारी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि वायुसेना कर्मी अपराह्न एक बजे से कुछ देर पहले दूतावास पहुंचा और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच पर उसने ‘लाइव-स्ट्रीमिंग’ (सीधा प्रसारण) शुरू कर दी।

अधिकारियों का मानना है कि व्यक्ति ने लाइवस्ट्रीम शुरू करने के बाद अपना फोन नीचे रखा और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। उन्होंने कहा कि आग लगाते समय वायुसेना कर्मी ने कहा कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा”। वीडियो को बाद में लाइव स्ट्रीमिंग मंच से हटा दिया गया, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी एक प्रति प्राप्त की और उसकी समीक्षा की जा रही है।
एसोसिएटेड प्रेस को जानकारी देने वाला अधिकारी चल रही जांच के विवरण पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं था और उसने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी से बात की। पुलिस ने घटना के बारे में तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

यह घटना तब हुई जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दक्षिणी गाजा शहर रफह में एक सैन्य अभियान के लिए कैबिनेट की मंजूरी मांग रहे हैं, जबकि एक अस्थायी संघर्ष विराम समझौते पर भी बातचीत चल रही है। हालांकि, गाजा में इजराइल के सैन्य हमले की आलोचना हुई है। इजराइल पर फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के आरोप भी लगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement