facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों की मौजूदगी से ‘इनकार’ नहीं : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

Advertisement

बैठक में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ-साथ बाल्टिक देशों के नेता भी शामिल थे।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:07 AM IST
French President Emmanuel Macron

यूरोपीय नेताओं की एक सभा में यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों को भेजने की संभावना से ‘इनकार नहीं’ किया जा सकता। यूक्रेन पर रूस के हमले को दो वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है।

फ्रांसीसी नेता ने पेरिस में 20 यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और अन्य पश्चिमी अधिकारियों की बैठक में कहा, “हम हर आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि रूस युद्ध न जीत सके।” मैक्रों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मौके पर आधिकारिक, समर्थित तरीके से सेना भेजने पर आज कोई सहमति नहीं है लेकिन बदलती परिस्थितियों के संदर्भ में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”

बैठक में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ-साथ बाल्टिक देशों के नेता भी शामिल थे। मैक्रों ने इस बारे में विवरण देने से इनकार कर दिया कि कौन से देश सेना भेजने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह कुछ “रणनीतिक अस्पष्टता” बनाए रखना पसंद करते हैं।

मैक्रों ने पहले यूरोपीय नेताओं से हाल के महीनों में युद्ध के मैदान पर रूस के कड़े हमलों का सामना करने के लिए यूक्रेन को अटूट समर्थन प्रदान करके महाद्वीप की “सामूहिक सुरक्षा” सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement