facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेंडुलकर से लेकर बाईचुंग भूटिया तक, इन सभी ने पेले को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 8:08 PM IST
pele

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के निधन पर चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया तक सभी ने श्रृद्धांजलि दी है । तीन विश्व कप जीतने वाले एकमात्र फुटबॉल खिलाड़ी पेले का कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।

भूटिया को 2018 में पेले की भारत यात्रा के दौरान उनका इंटरव्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा ,‘‘ मुझे दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनका इंटरव्यू करने का मौका मिला था । वह इतने शानदार और विनम्र व्यक्ति थे । मैने करीब 40 मिनट तक उनसे बात की ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बातचीत फुटबॉल पर, उनके जीवन और कुछ भारतीय फुटबॉल पर थी । वह काफी मजाकिया भी थे । मैने उनसे पिछले भारत दौरे के बारे में पूछा लेकिन उन्हें याद नहीं था कि किस शहर में उन्होंने खेला और मैच का नतीजा क्या था । शायद उम्र का असर था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह वाकई किंग थे । हमारे लिये भगवान । वह इतने विनम्र और मृदुभाषी थे ।फुटबॉल जगत के लिये उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है । उन्होंने लाखों को प्रेरित किया ।’’ वह भारत का उनका आखिरी दौरा था जब वह दिल्ली में सुब्रोतो कप इंटर स्कूल फाइनल के लिये आये थे । भूटिया ने कहा ,‘‘ पहली बार वह आये तो फिट थे लेकिन दूसरी बार व्हीलचेयर पर आये थे ।’’

तेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ फुटबॉल ही नहीं बल्कि खेल जगत का बड़ा नुकसान । पेले जैसा कोई दूसरा नहीं होगा । रेस्ट इन पीस पेले ।’’

पेले के खिलाफ कोलकाता में खेल चुके भारत और मोहन बागान के पूर्व फॉरवर्ड श्याम थापा ने कहा ,‘‘ मैं बहुत दुखी हूं । मैं खुशकिस्मत हूं कि उनके साथ खेल सका । उस शाम को मैं कभी नहीं भूल सकता । वह करिश्माई थे ।’’

सिर्फ पेले के साथ खेलने के लिये थापा ईस्ट बंगाल क्लब छोड़कर मोहन बागान से जुड़े थे । उनके पूर्व साथी खिलाड़ी प्रदीप चौधरी ने उस मैच को याद करते हुए कहा ,‘‘ तीन दिन तक बारिश हो रही थी और ईडन गार्डन गीला था । स्टेडियम के भीतर हालांकि 90000 प्रशंसक मौजूद थे । फुटबॉल की ऐसी दीवानगी पहले नहीं देखी थी ।’’

भारत के पूर्व चैम्पियन क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्वीट किया ,‘‘ आपके योगदान के लिये शुक्रिया लीजैंड। आपकी कमी हमेशा खलेगी । तीन बार के विश्व कप विजेता और मैच पर अपने फन के कलाकार । आपकी वजह से लाखों ने फुटबॉल खेलना शुरू किया । रेस्ट इन पीस ग्रेटेस्ट आफ आल टाइम पेले ।’’

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement