facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FTX के बैंकमैन-फ्राइड को हो सकती है 115 साल तक की जेल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 12:46 PM IST

FTX के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड को बहामास कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। अमेरिकी प्रोसिक्यूटर ने डिजिटल-एसेट एक्सचेंज FTX के पूर्व सीईओ पर मंगलवार को कई वित्तीय अपराधों और वित्त उल्लंघनों का आरोप लगाया।

बता दें कि सोमवार को सैम बैंकमैन-फ्राइड को बहामास में गिरफ्तार किया गया था। बहामास के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिकी सरकार के कहने पर की गई है। अमेरिका में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दायर किए गए हैं, जिसमें वायर फ्रॉड से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी करने की साजिश जैसे आरोप लगे हैं।

उन पर अवैध तरीके से कैंपेन चलाने का भी आरोप लगाया गया था। बता दें कि बैंकमैन-फ्राइड इस वर्ष के सबसे बड़े राजनीतिक डोनर्स में से एक थे।

इसके अलावा, बैंकमैन-फ्राइड पर निवेशकों को धोखा देने के साथ ही लोगों का पैसा अपने और अपने परिवार के लिए रियल एस्टेट में निवेश के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैंकमैन-फ्राइड के सभी मामलों में दोषी पाए जाने पर 115 साल तक की जेल होने की संभावना है।

अमेरिकी अधिकारी बैंकमैन-फ्राइड को योजना के हिस्से के रूप में प्राप्त होने वाले सभी वित्तीय लाभों को जब्त करने की भी कोशिश करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी बैंकमैन-फ्राइड का प्रत्यर्पण करने का अनुरोध भी कर सकते हैं। हालांकि, उस अनुरोध का समय स्पष्ट नहीं है।

बता दें, फर्म ने 11 नवंबर को खुद को दिवालिया घोषित किया था।

सैम बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब ठीक एक दिन बाद कंपनी के वर्तमान सीईओ जॉन रे III को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के सामने गवाही देनी थी।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement