facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTX founder बैंकमैन फ्राइड 25 करोड़ डॉलर का बॉन्ड भरकर हुए रिहा

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 12:17 PM IST
Bankman Fried
Reuters

क्रिप्टोकरेंसी उद्यमी सैम बैंकमैन-फ्राइड को मैनहटन की अदालत ने 25 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने और अपने घर पर नजरबंद रहने की अनुमति दे दी है।

फ्राइड पर अपने एफटीएक्स ट्रेडिंग मंच के जरिये उपभोक्ताओं के धन की ‘लूट’ के आरोपों का मुकदमा चल रहा है। सहायक अमेरिकी अटॉर्नी निकोलस रूस ने संघीय अदालत में कहा कि 30 वर्षीय बैंकमैन-फ्राइड ने एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

रूस ने 25 करोड़ के बॉन्ड के साथ सख्त जमानत शर्तों का प्रस्ताव किया। साथ ही उन्होंने फ्राइड को उनके माता-पिता के घर पालो आल्टो में नजरबंद करने का आग्रह किया।

रूस ने कहा कि बैंकमैन फ्राइड को जमानत मिलने की महत्वपूर्ण वजह यह रही है कि वह अभी बहामास में जेल हैं और अमेरिका में प्रत्यर्पण के लिए सहमत हो गए हैं। अदालत में अपने माता-पिता और वकीलों के साथ बैंकमैन-फ्राइड ने दरवाजे से बाहर निकलने से पहले एक समर्थक से हाथ मिलाया।

इस चर्चित क्रिप्टोकरेंसी उद्यमी का फोटोग्राफरों और वीडिया क्रू ने तब तक पीछा किया जब तक कि वह अपनी कार में नहीं बैठ गया।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement