facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Fuel price: पाकिस्तान के पीएम ने पेट्रोल की कीमत में 8.47 रुपये और डीजल में 6.7 रुपये की कटौती की

Advertisement

पेट्रोल की कीमत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल और हाई स्पीड डीजल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

Last Updated- August 14, 2024 | 4:30 PM IST
windfall tax

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार शाम को पेट्रोल की कीमत में 8.47 रुपये और हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 6.7 रुपये प्रति लीटर की कटौती को मंजूरी दे दी। यह कीमत में कमी पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले की गई जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। अब पेट्रोल की कीमत 260.96 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 266.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पाकिस्तान के उर्दू न्यूज़ चैनल पीटीवी न्यूज़ ने इसे “स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को एक बड़ा तोहफा” बताया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद थी

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, उम्मीद की जा रही थी कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमतें 9.2 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकती हैं। पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ईंधन की कीमतों में कमी आई है।

पेट्रोल की कीमत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल और हाई स्पीड डीजल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर लगभग 78 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है, जिसमें 60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी और लगभग 18 रुपये प्रति लीटर सीमा शुल्क शामिल है।

यह कटौती पिछले पखवाड़े की समीक्षा में 31 जुलाई को पेट्रोल पर 6.17 रुपये और हाई स्पीड डीजल पर 10.86 रुपये की कटौती के बाद हुई है। इस साल मई और जून के बीच पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतें क्रमशः 35 रुपये और 22 रुपये प्रति लीटर कम की गई थीं।

सरकार ने पेट्रोलियम लेवी बढ़ाई

सरकार ने पेट्रोलियम लेवी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जिसका उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष में 1.28 ट्रिलियन रुपये जुटाना है, जो पिछले साल के लक्ष्य से काफी अधिक है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement