facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20: अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत की वाह-वाह, जी20 के सफल आयोजन को बताया पीएम मोदी की कूटनीतिक जीत

Advertisement

अधिकतर विशेषज्ञ सहमत हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए विदेश नीति की जीत है क्योंकि वह वैश्विक मंच पर भारत के प्रभाव को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

Last Updated- September 11, 2023 | 9:13 PM IST
Make global family a reality: PM’s G20 signoff

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत की सराहना की है और इसके नतीजे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक जीत बताया है, जो वैश्विक मंच पर देश का प्रभाव बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

भारत ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापक वार्ताओं की एक शृंखला के माध्यम से विवादास्पद यूक्रेन युद्ध पर जी20 देशों के बीच अप्रत्याशित आम सहमति बनाने में कामयाब रहा, जिसने सम्मेलन के पहले दिन ‘नयी दिल्ली समिट डिक्लेरेशन’ पर समझौते तक पहुंचने में अग्रणी भूमिका निभाई।

अधिकतर विशेषज्ञ सहमत हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए विदेश नीति की जीत

एसोसिएटेड प्रेस ने ‘जी20 शिखर सम्मेलन में विभाजित वैश्विक शक्तियों के बीच समझौता मोदी की कूटनीतिक जीत’ शीर्षक वाले लेख में कहा, ‘‘कुछ विशेषज्ञों ने समझौते को रूस की जीत के रूप में देखा, जबकि अन्य ने इसे पश्चिम के लिए एक उपलब्धि करार दिया। लेकिन, अधिकतर विशेषज्ञ सहमत हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए विदेश नीति की जीत है क्योंकि वह वैश्विक मंच पर भारत के प्रभाव को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।’’

ब्लूमबर्ग ने कहा कि जी-20 ने भारत के प्रधानमंत्री के वैश्विक नेता के दर्जे को मजबूत किया है। फाइनेंशियल टाइम्स में पत्रकार जॉन रीड ने अपने लेख में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह भारत और व्यक्तिगत रूप से मोदी दोनों के लिए एक निर्विवाद जीत थी।’’

‘अफ्रीकी संघ का जी20 में प्रवेश मोदी के लिए कूटनीतिक जीत’

फ्रांसीसी भाषा के स्विस समाचार पत्र ‘ले टेम्प्स’ के लेख में कहा गया है कि अफ्रीकी संघ का जी20 में प्रवेश मोदी के लिए एक उल्लेखनीय कूटनीतिक जीत है। ‘गल्फ न्यूज’ ने लिखा, ‘‘भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता ने बहुपक्षीय कूटनीति में देश की बढ़ती भूमिका और एक ऐसी आवाज के रूप में उभरने को रेखांकित किया है जिसे अवश्य सुना जाना चाहिए।’’

अंग्रेजी भाषा के अखबार ‘चाइना डेली’ में प्रकाशित एक भारतीय प्रोफेसर के आलेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत ने अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान कई नये मानक गढ़े हैं। ‘द गार्डियन’, ‘पॉलिटिको’ और ‘न्यूजीवीक’ जैसे विदेशी प्रकाशनों ने भी इस संबंध में आलेख प्रकाशित किये हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 9:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement